Categories: छपरा

छपरा : कोरोना से जीत; जज्बे को सलाम, जान जोखिम में डाल निभाई जिम्मेदारी, अब पूरी तन्मयता से पूरी करेंगे जिम्मेदारी

छपरा : एक तरफ निजी क्लीनिक में चिकित्सक कोरोना संक्रमण के भय से अपने आप को सेफ कर लिए हैं वही मशरक पीएचसी में कार्यरत चिकित्सक समेत स्वास्थ्य कर्मियों ने तों ठान लिया हैं कि आप घर पर रहकर अपना ख्याल रखिए, हम पीएचसी में आएं मरीजों का इलाज कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कोरोना को हराना है तो सबको अपनी- अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। यह कहना है मशरक पीएचसी में जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज करने वाले चिकित्सकों और स्टाफ का। सोमवार को पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने कोरोना को हराकर अपने ड्यूटी पर लौटने पर पीएचसी में सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों ने बधाई दिया।

पीएचसी प्रभारी पिछले दो सप्ताह पहले मरीजों के इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए थे साथ ही उनकी पत्नी भी संक्रमित हो गई थी जिन्हें 14 दिन के लिए घर में क्वारंटीन कर दिया गया है।चौदह दिन बाद ठीक होने पर वापस आने पर प्रभारी के हौसले बुलंद हैं और वे जोश से भरे हुए हैं। 14 दिन के बाद फिर से पीएचसी में मरीजों के इलाज में जुट गये है। मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि पीएचसी में जो भी संसाधन उपलब्ध है उससे आम आदमी की भरपूर इलाज करने की कोशिश की जा रही है। कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान लगातार पीएचसी और पोषक क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में चलाया जा रहा है वही 1 मई से सरकार द्वारा घोषित 18 वर्ष से उपर के व्यक्ति को कोरोना टीकाकरण से लाभान्वित करना है उसकी भी तैयारी की जा रही है।वही पीएचसी में आने वाले सभी मरीजों का कोरोना जांच किया जा रहा है। वही पाज़िटिव मरीज को होम क्वारेटाइन कर उनका मेडिकल टीम के द्वारा देख रेख किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026