छपरा : पानापुर डूमरसन मार्ग पर रसौली गांव के समीप एक युवक का मोबाइल छीनकर बाइक से भाग रहे युवको को ग्रामीणों ने पकड़कर स्थानीय पुलिस को सौप दिया। पकड़े गए मोबाइल झपटमार सतजोड़ा पचहत्तर टोले निवासी संदीप कुमार, रोहित कुमार और मुनमुन कुमार बताये जाते है।
बताया जाता है रसौली गांव निवासी अमर शर्मा का पुत्र अजीत कुमार पानापुर बाजार ट्यूशन पढ़ने आ रहा था ।इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार युवको ने उसकी मोबाइल झपट ली एवं पानापुर की तरफ भागने लगे।
अजीत कुमार द्वारा शोर मचाये जाने के बाद कुछ लोगो ने पानापुर के दुकानदारों के पास फोन कर दिया जिसके बाद दुकानदारों ने भाग रहे तीनो युवको को पकड़ लिया एवं तीनो की जमकर पिटाई की। बाद में दुकानदारों ने तीनों झपटमारों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि पीड़ित युवक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…