Categories: छपरा

छपरा: गंडक के बढ़ते जलस्तर से सहमे तटीय इलाके में बसे ग्रामीण

चौथी बार पलायन की तैयारी

छपरा: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश एवं वाल्मीकिनगर बराज से नेपाल द्वारा लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण सारण तटबंध के निचले इलाकों में बसे पृथ्वीपुर ,सलेमपुर ,सोनवर्षा ,बसहिया , उभवा ,रामपुररुद्र 161 गांवो के सैकड़ो घरो में पानी प्रवेश करने लगा है वही रामपुररुद्र 161 गांव का सड़क संपर्क भी टूट गया है ।मालूम हो कि सारण तटबंध से रामपुररुद्र 161 गांव को जानेवाली मुख्य सड़क विगत दो माह में तीन बार आयी बाढ़ से पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुका था ।ग्रामीण चचरी पुल बनाकर किसी तरफ आवागमन बहाल किये हुए थे लेकिन एक बार फिर आयी बाढ़ ने आवागमन के सारे रास्ते बंद कर दिए है जिससे अब लोगो को नाव ही सहारा है।

सारण तटबंध के निचले इलाकों में बसे ग्रामीण जून माह से अबतक तीन बार बाढ़ की विभीषिका झेल चुके हैं ।नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से इन गांवों के लोग अब चौथी बार विस्थापित होने की तैयारी में जुटे हैं ।इस बीच बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशानिर्देश के अनुसार बीडीओ राकेश रौशन के आदेश पर विभिन्न विद्यालयों में छात्र छात्राओं को संभावित बाढ़ के दौरान बरती जानेवाली सावधानियों से अवगत कराया गया ।शिक्षकों ने छात्रों को बाढ़ के दौरान बाहर नही निकलने ,बिजली के खंभों के नजदीक नही जाने ,पानी को उबाल कर पीने की आदि की सलाह दी ।बीडीओ ने लोगो से किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नही देने की अपील करते हुए धैर्य बनाये रखने की अपील की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026