Categories: छपरा

छपरा: नाच देखने के दौरान बरातियों से मारपीट में दुल्हें का भाई घायल, दूल्हा मंडप छोड़ भागा

छपरा: जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बसतपुर गांव में गुरुवार की रात आयी बारात में नाच देखने के दौरान बारातियों एवं ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट एवं चाकूबाजी हुई . चाकूबाजी की इस घटना में दूल्हे का भाई मुकेश बैठा एवं बुलेट बैठा घायल हो गए . इस घटना की जानकारी होते ही दूल्हा आधी रस्म पूरी करने के बाद मंडप से भाग खड़ा हुआ .बातया जाता है कि  बसतपुर निवासी वकील बैठा की पुत्री पिंकी की शादी बेलौर गांव निवासी राम अयोध्या बैठा के पुत्र राजन बैठा के साथ तय हुई थी .तय समय के अनुसार गुरुवार को द्वारपूजा एवं कन्या निरीक्षण के बाद शादी की रस्म अदायगी हो रही थी .इसी दौरान जनवासे में बारातियो एवं ग्रामीणों के बीच नाच देखने के दौरान जमकर मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना हुई . दूल्हे के भाइयों को चाकू लगते ही चारो तरफ अफरातफरी मच गयी एवं लोग इधर उधर भागने लगे .

घटना के बाद लोग घायलो को इलाज के लिए पीएचसी पानापुर ले गए जहां प्राथमिक उपचार के चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया. फिलहाल घायल युवको का इलाज सिवान में चल रहा है जहां मुकेश बैठा की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. घटना की जानकारी के  बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं मामले की छानबीन में जुटी है .दिल के अरमां आंसुओ में बह गये ।कहा जाता है कि वही होता है जो होनी को मंजूर होता है. गुरुवार को द्वारपूजा एवं कन्या निरीक्षण के बाद दूल्हा राजन एवं दुल्हन पिंकी एक सूत्र में बंधने के लिए मंडप में शादी की रस्म अदायगी निभा रहे थे लेकिन होनी को शायद कुछ और मंजूर था. दो भाइयों को चाकू लगने की बात सुनते ही दूल्हा राजन शादी की रस्म बीच मे ही छोड़कर मंडप से भाग गया. इस दौरान दूल्हे के भी घायल होने की बात बतायी जा रही है . हालांकि दोनों पक्ष के गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सुलह समझौते के प्रयास किये जा रहे हैं .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026