Categories: छपरा

छपरा: महिलाओं व परिजनों ने अल्ट्रासाउंड बंद को ले किया हंगामा

छपरा: स्थानीय रेफ़रल अस्पताल में शिविर लगा कर प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत हो रहे स्वास्थ्य जांच के क्रम में अल्ट्रासाउंड बंद होने को लेकर गर्भवती महिलाओं व परिजनों ने हंगामा किया। उक्त जांच शिविर में अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर गर्भवती महिला फेनहारा की रीना देवी, रीता देवी ,काजल कुमारी, उसरी चांदपुरा की सुलेखा खातून, तमन्ना खातून, नेवारी मीणा देवी, भटगाई के मंजू देवी, पुतुल देवी ने कहा कि हमलोग प्रत्येक शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने आते हैं। बीपी व वेट जांच कर खानापूर्ति की जाती है।

हमलोगों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। तरैया बाजार में अधिक मूल्य देकर अल्ट्रा साउंड कराना पड़ता हैं। इस अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से अल्ट्रासाउंड खरीदकर रखा गया है पर काम नहीं हो रहा। अस्पताल प्रभारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि सोनोलॉजिस्ट चिकित्सक के अभाव में कई महीनों से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। इसकी जिले में सूचना दी गयी है। जैसे ही जिले से सोनोलॉजिस्ट चिकित्सक अस्पताल में आ जायेंगे उसी दिन से अल्ट्रा साउंड चालू हो जायेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026