Categories: छपरा

छपरा: मशरक के युवक की सड़क दुघर्टना में मौत, शव पहुँचते ही परिजनों में मचा कोहराम

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के चाँदबारवा गाँव भूलन सिंह के 20 वर्षीय पुत्र शिबू कुमार की तरैया थाना क्षेत्र के रामबाग स्टेट हाईवे- 73पर शुक्रवार की शाम अनियंत्रित ट्रक से ठोकर लगने से इलाज के क्रम में पटना पीएमसीएच में मौत हो गई।मामला है कि मृत युवक एक बाइक पर सवार होकर अपनी चचेरी बहन सलोनी और स्वीटी को इंटर की अंतिम परीक्षा दिलवाकर शाम में अपने घर लौट रहा था। इसी बीच अनियंत्रित ट्रक ने रामबाग में बाइक में ठोकर मार दिया। घायल युवक को उपचार के लिए तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। वही पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान युवक की मौत शनिवार की सुबह हो गई।

मृत युवक के पिता खेती बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है मृतक शिबू कुमार 20 वर्षीय दो भाई और एक बहनों में बड़ा और इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष का छात्र था। मृतक का शव शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव चांद बरवा आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ने दाह संस्कार की सारी व्यवस्था करायी और बताया कि मृतक बेहद ही होनहार लड़का था जिसकी मृत्यु सड़क दुघर्टना में हो गयी। मृतक के परिजनों को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से सरकारी मुवाअजा दिलवाया जाएगा। मामले में मृतक के चाचा संजय सिंह ने ट्रक चालक और ट्रक बीआर 01जीबी 8397 पर प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें कहां गया हैं कि ट्रक चालक तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए आया और धक्का मार दिया। जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024