छपरा के चर्चित मुबारकपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी का भाई सिवान से गिरफ्तार

  • पुलिस ने ट्विटर पर ट्वीट कर दी जानकारी
  • मांझी पुलिस ने सिसवन से की है गिरफ्तारी

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
छपरा के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में तीन युवकों की पिटाई के बाद दो लोगों की हत्या हो गई थी. वहीं, एक का इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव हो गया था. जिसके बाद जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.इसी कड़ी में सारण पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय यादव के भाई अजय यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अजय यादव को जिले के सिसवन प्रखंड के भागर दियारा से गिरफ्तार किया है. छपरा के मुबारकपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी विजय यादव के भाई अजय यादव को सीवान पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

घटना के बाद से इलाके में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी के बड़े भाई को सीवान से गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी सीवान पुलिस ने ट्वीटर पर दी है. पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मांझी थाना अंतर्गत स्थित ग्राम मुबारकपुर हत्या कांड (मांझी थाना कांड संख्या 38/23) में गठित SIT द्वारा इस कांड के नामजद अभियुक्त अजय यादव, पे. स्व. मथुरा यादव (विजय यादव का भाई) को सिवान जिला अंतर्गत स्थित भागड़ दियारा से गिरफ्तार किया गया है. शेष के विरूद्ध कार्रवाई जारी है।

क्या है मुबारकपुर हत्याकांड

बीते दो फरवरी को छपरा के मांझी थाना क्षेत्र में मुखिया पति विजय यादव पर फायरिंग हुई थी.इसके बाद मुखिया के पति और उसके समर्थकों ने तीन युवकों को पकड़ लिया. उन्हें घर में बंद करके जमकर पिटाई कर दी. पिटाई इतनी गंभीर थी कि एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद,उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.बाद में एक और पीड़ित की मौत हो गयी.इसके बाद इलाके में गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026