परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के गोरियाकोठी प्रखंड के लीलारो औरंगाबाद पंचायत के गोपालपुर गांव में मंगलवार को गोरेयाकोठी के विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने छठ घाट का उद्घाटन किया। छठ घाट का निर्माण विधायक मद के आठ लाख रुपये की प्राक्कलित राशि से किया गया है। विधायक ने कहा कि गोरेयाकोठी का हर गांव टोला पक्कीकरण से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। जहां विद्यालय नहीं है, वहां नवसृजित विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। सभी कब्रिस्तानों व श्मशानों की घेराबंदी का कार्य शीघ्र ही कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि भाजपा लोगों के बीच उन्माद फैलाने का काम कर रही है। मेरे व प्रभुनाथ सिंह के रहते ऐसा होना संभव नहीं है। समतामूलक समाज बनाना ही हमारा लक्ष्य है। मौके पर पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र पांडेय, प्रभुनाथ यादव, मो. हसनैन अंसारी, संजय प्रसाद, बद्री भगत, मो. जाबिर, मनु कुमार सोनी, सरोज कुमार यादव, रवि कुमार, मुरली उपाध्याय थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…