Categories: छपरा

मशरक में खाद की कालाबाजारी पर मुखिया नाराज, BDO से दर्ज कराई शिकायत

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया के द्वारा गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में रबी के खेती के समय खाद बाजार के दुकानों में नही मिलने पर बीडीओ मशरक और क़ृषि पदाधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। मौके पर बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बहरौली मुखिया अजीत सिंह, सोनौली मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू,सेमरी मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह समेत कई ने क्षेत्र के खाद लाइसेंसी दुकानों से खाद की कालाबाजारी और नही मिलने की भी शिकायत दर्ज कराई।

जिस पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी से मामले में जानकारी ली गई। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह, क़ृषि पदाधिकारी राकेश कुमार भी मौजूद रहें।वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिले से डीएपी खाद की आपूर्ति की गई है वही खाद लाइसेंसी दुकानों के विक्रेता की बैठक की गयी हैं जिन्हें सभी को सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया वही सभी विक्रेता को चेतावनी दी गई की यदि कालाबाजारी की गयी तो छापेमारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बीडीओ मो आसिफ ने सभी खाद विक्रेता को चेतावनी दी है कि खाद की किल्लत किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए। अगर गलत मंशा से कोई अधिकारी, कर्मचारी, खाद विक्रेता किसानों के अहित में कार्य करेंगे, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026