Categories: पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास में मनाई दिवाली, पूरे परिसर को दीये से सजाया, देखें तस्वीरें

पटना: देशभर में आज दीपों के त्योहार दीपावली की धूम है. लोग रोशनी के इस त्योहार को अपनों के साथ मनाने में लगे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने सरकारी आवास पर दिवाली मनाई.

दिवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास में खुद ही जगह-जगह दीया जलाकर रखा. इस दौरान पूरा परिसर दीये की रोशनी से जगमग हो उठा.

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे भी मौजूद थे. इस तस्वीर में दाहिने साइड से पहली पंक्ति में मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ही हैं. वहीं मौके पर कई और लोग भी मौजूद थे. इस दौरान सबने मिलकर दिवाली मनाई.

इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामना भी दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर संदेश दिया, “प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए.”

नीतीश कुमार ने दिवाली के दिन लोगों से अपील की और कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना आवश्यक है. कोरोना वायरस के संक्रमण बचाव का सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है. बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026