पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटनासिटी का दौरा कर गुरु का बाग के पास स्थित बिहार सरकार द्वारा 58 करोड़ की लागत से बनाये गए बहुदेशीय प्रकाश पुंज भवन का जहाँ निरीक्षण किया. वही यात्रियों के ठहरने के लिए 15 करोड़ लागत से बनाये गए पंजाब भवन का भी निरीक्षण भी किया।CM ने बहुदेशीय प्रकाश पुंज भवन और पंजाब भवन के निरीक्षण के दौरान यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासनिक पदाधिकारियों से बातचीत की. साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
पटना सिटी में निर्माणाधीन गुरु के बाग़ गुरुद्वारा का निरीक्षण करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2017 में जिस तरह से गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350 वां जयंती के अवसर पर बहुत ही अच्छे ढंग से सब कुछ (प्रकाश पर्व) का आयोजन किया गया था. उसी समय यह तय हो गया था कि हम लोग इस जगह पर भवन का निर्माण करेंगे और यह सब सारा काम करेंगे।
उन्होंने कहा की भवन तो बन गया. लेकिन उसमे जितनी मूर्तियां लगनी है और जिन चीजों को रखवाना है. अभी तक वह नहीं हुआ और उसमें देर हो रही थी तो हमने कहा कि हम जाकर देखेंगे कि क्या प्रगति है। हम लोगों ने जो शुरू में तय किया था, उसको लेकर जो भी बताना था. हमने उसके विषय में अधिकारियों को आज पुनः बता दिया है. उसी हिसाब से काम करेंगे. हमारा लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक यह पूरा हो जाए तो बहुत ही सुंदर होगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…