पटना: नालंदा स्थित सिलाव के गांधी हाई स्कूल में CM नीतीश कुमार के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ब्लास्ट हो गया। विस्फोट कार्यक्रम स्थल में CM से महज 15-18 फीट दूरी पर हुआ। विस्फोटक की क्षमता कम आंकी जा रही है। कुछ लोग इसे पटाखा बता रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार किया है।
बिहार के नालंदा में जन संवाद कार्यक्रम दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करने की कोशिश की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों से मिल रहे नीतीश कुमार के पैर छूने के बहाने से एक युवक आगे बढ़ा और उनके नजदीक पटाखा फोड़ दिया। गनीमत कहे कि पटाखा नीतीश कुमार से थोड़े दूर गिरा। इससे कारपेट जल गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।
सीएम नीतीश जनसंवाद यात्रा को लेकर पहुँचे सिलाव के नानंद गांव। जदयू नेता अली मुखिया व उमेश प्रसाद की अगुआई में सीएम का किया स्वागत। सीएम के सुरक्षा में फिर से हुई चूक। सिलाव में जनसंवाद यात्रा के दौरान पंडाल के अंदर सरफिरे ने फोड़ा पटाखा। मची भगदड़।सरफिरा हुआ गिरफ्तार। सिलाव थाना की है घटना।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…