पटना: बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासत जारी है। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश में जुटा रहा। लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार की यात्रा करने वाले हैं। पंचायत चुनाव के खत्म होने के बाद सीएम बिहार के जिलों का दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक 15 दिसंबर के बाद मुख्यमंत्री यात्रा पर निकलेंगे। जानकारी के मुताबिक इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री महिलाओं को शराबबंदी कानून को लेकर जागरुक करेंगे। ये यात्रा कहां से शुरू होगी और इसका नाम क्या होगा ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
15 दिसंबर तक बिहार में पंचायत चुनाव है। ऐसा बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव के खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर तारीखों का ऐलान हो सकता है। बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार लगातार एक्शन ले रही है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूबे जिलों की यात्रा करेंगे। इस दौरान वे सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही शराबबंदी कानून की जिलावार समीक्षा करेंगे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा विश्वास यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, समीक्षा यात्र और निश्चय यात्रा कर चुके हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…