Siwan News

गांजा पीने के दौरान अपराधियों ने मारी थी ” चिलम छाप ” को गोली

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]चिलम छाप के नाम से मशहूर है घायल टेम्पो चालक

घायल पर कई मामले है दर्ज

ब्यूटी पालर वाली को भी जाल में फंसाया था घायल

परवेज अख्‍तर/ सीवान:- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली गांव के बगीचा में फायरिंग कर जिस युवक को अपराधियों ने गोली मारी है उस मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज करते हुए दो संदिग्धों को शुक्रवार की रात हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में रविवार की दोपहर एएसपी कांतेश मिश्रा भी जांच को पहुंचे। जबकि थानाध्यक्ष के स्तर से एक टीम का गठन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित किया गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार जिस युवक को गोली लगी है वह क्षेत्र में लोगों के बीच चिलम छाप के नाम से मशहूर है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने एजाजुल उर्फ चिलम छाप को गोली यूं ही नहीं मारी है। बल्कि चिलम छाप अपने गिरोह के सदस्यों के साथ बगीचा में गांजा पी रहा था। गांजा पीने के दौरान गोपालगंज के कुछ अपराधी भी यहां मौजूद थे। गांजा पीने के दौरान किसी लूट की घटना की रणनीति बन रही थी जिसमें एजाजुल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही एक अपराधी ने पास में रखे पिस्तौल से चिलम छाप को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद पीओ पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार खुद जांच को गए थे। जांच के क्रम में उन्होंने घटना स्थल से गांजा के चिलम, पुड़िया, साफी, सहित कई अन्य सामान को बरामद किया है। बरामद सामानों का पुलिस द्वारा सिजर लिस्ट बनाया गया है। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक पूर्व में कई मामलों में संदिग्ध रहा है। जबकि गोपालगंज में इसके खिलाफ कई नामजद प्राथमिकी दर्ज है। जिनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

लेन देन व प्रेम प्रसंग की भी बात आ रही है सामने

टेंपो चालक घटना में लेन देन एवं प्रेम प्रसंग की भी बातें लोगों द्वारा चर्चा की जा रही है। पुलिस घायल के मोबाइल को जांच के लिए जब्त करेगी और उसके कॉल डिटेल्स का सीडीआर निकाल प्रेम प्रसंग मामले की जांच करेगी। वैसे फिलहाल पुलिस गांजा पीने के दौरान हुई घटना को प्रथम दृष्टया अनुसंधान में सामने आई बातों को ज्यादा तरजीह देकर जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल इस मामले में आगे कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।

पूर्व में दो शादी कर पत्नियों को छोड़ा, तीसरी से शादी करने की फिराक में था घायल

बता दें कि घायल युवक एजाजुल उर्फ चिलमछाप पूर्व में दो शादियां कर चुका है। शादी के बाद उसने अपनी दोनों पत्नियों को छोड़ दिया। इसके बाद उसने एक ब्यूटी पार्लर वाली को भी अपने प्रेम प्रसंग के झांसे में फंसाया और उसके साथ शादी करने की फिराक में था, लेकिन किसी बात को लेकर चिलम छाप और उक्त लड़की के बीच विवाद हो गया और लड़की ने उसे छोड़ दिया। जिससे चिलम छाप के सपनों पर पानी फिर गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026