परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव में रोटावेटर की चपेट में आने से दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्चे के पिता उसे लेकर खेत पर गए थे जहां उसने ट्रैक्टर पर बैठने की जिद की। इसी बीच खेत जुताई के दौरान बच्चा फिसल कर नीचे गिर गया और रोटावेटर में पैर आ जाने से बच्चा घसीटता चला गया। घायल बच्चे को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया किन्तु बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। बालक प्रियम की मौत की सूचना पर परिवार और गांव वालों में मातम पसर गया। हालांकि परिजनों ने किसी के खिलाफ मामले की शिकायत नहीं की है। परिवार का इकलौता प्रियम कुमार तीसरी वर्ग का छात्र था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…