परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना पर दुदहा गांव स्थित एक तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी संतोष साह का पुत्र अविनाश साह बताया जाता है। अपने नैनिहाल फुलवरिया पंचायत के दुदहां बीडीसी सदस्य राजेंद्र प्रसाद के घर आया था। बताया जाता है कि अविनाश कुछ बच्चों के साथ तालाब में स्नान करने गया था।
इस दौरान वह गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। उसके साथ स्नान करने गए बच्चों के चिल्लाने पर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और उसकी खोजबीन करने लगे। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद एक घंटा बाद उसे बरामद किया गया। स्वजन उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाई ।उसके बाद पोस्मार्टम हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…