परवेज अख्तर/सिवान :- बुधवार को लकड़ी नबीगंज प्रखंड के खवासपुर पंचायत अंतर्गत धानुक टो निवासी परमा महतो का 12 वर्षीय नाती बाढ़ के पानी में बह गया. काफी खोजबीन के बाद गुरुवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने उसके शव को बरामद कर स्थानीय थाना एवं अंचलाधिकारी को सूचित किया. ज्ञात हो कि अंकित कुमार गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत हकाम गांव का रहने वाला था. उसके पिताजी परदेस में लॉकडाउन के वजह से फंसे हैं.
माता रिंकू देवी अपने तीन बच्चों के साथ मायके खवासपुर में रहती है. पिता के घर में बाढ का पानी प्रवेश होने के चलते घर के लोग सारा सामान लेकर नहर के बांध पर जा रहे थे. सबसे पीछे अंकित भी कुछ सामानों के साथ था. गड्ढे में पैर फिसलने के चलते वह डूब गया. साथ में चलने वाले किसी भी व्यक्ति ने डूबते हुए नहीं देखा. शाम होने के बाद अंकित की खोज होने लगी. लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया.
गुरुवार की सुबह उसका शव पानी में तैरता नजर आया. स्थानीय ग्रामीणों ने मुखिया वीरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में शव को पानी से बाहर निकाला. शव को देखते ही नाना परमा महतो, भरत महतो, माता रिंकू देवी, बहन अंजली कुमारी, भाई बिट्टू कुमार दहाड़ मारकर रोने लगे. यह दृश्य देख उपस्थित जनसमूह के आंखों में आंसू छलकने लगे. मौके पर ओपी पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…