Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

​आंगनबाड़ी केंद्र का छत गिरने से बच्चा घायल​

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड के सुरहिया राजकीय विद्यालय के एक कमरे में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का छत अचानक शनिवार को गिर गया। जिसकी चपेट में आकर एक छात्र घायल हो गया। घायल बच्चे के सिर में चोट आई है। आनन-फानन में सेविका सुभावती देवी ने बच्चे के परिजनों को खबर देते हुए तुरंत बड़हरिया अस्पताल लाई और जख्मी बच्चे का इलाज कराया। जख्मी बच्चा थाना क्षेत्र के सुरहिया गांव निवासी अरुण कुमार का पांच वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है। बताया जाता है कि सेविका पोषाहार देने के बाद सरकारी नियमानुसार फोटोग्राफी कर रखी थी तभी आंगनबाड़ी का छत टूट कर गिर गया जहां जख्मी बच्चा बैठा था और घायल हो गया। घटना की सूचना सीडीपीओ मधु माला देवी और बीईओ अशोक पांडेय को दी गई। सीडीपीओ तो नहीं आई लेकिन बीईओ ने एक शिष्टमंडल घायल बच्चे को इलाज कराने के लिए भेजा। घटना के बाद गांव के ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024