Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छह माह के दुधमुंहे बच्चे का अपहरण, 26 घंटे में अपहरणकर्ता को दबोचा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के पड़ौली शाह टोला महादलित बस्ती में एक छह माह के बच्चे का अपहरण कर लिए जाने की शिकायत स्थानीय निवासी कोनिल राम ने लकड़ीनबी गंज ओपी में की। कोनिल ने अपने पुत्र रीतीश कुमार के अपहरण का आरोप पड़ोसी राजू राम पर लगाया। मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी और बच्चे की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। रविवार की शाम पुलिस ने अपहरणकर्ता को मदारपुर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्चे को बसंतपुर थाना क्षेत्र के जानकीनगर काली मंदिर के पीछे से एक मकान से बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजू राम के दुधमुंहे पुत्र रीतीश कुमार उर्फ मुर्गा बाबू (छह माह) खिलाने के बहाने अपने साथ लेकर चला गया। काफी खोजबीन के बाद जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने राजू के मोबाइल पर फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया। इस कारण उससे बात नहीं हो पाई। इसके बाद राजू राम ने रविवार की सुबह मोबाइल ऑन कर परिजन तथा पुलिस को कभी जामो थाना क्षेत्र के मुसेहरी में तो कभी गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ में अपना पता बता पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां रह-रहकर बेसुध हो जा रही थी। इस संबंध में बच्चे का बड़े पिता सुनील राम ने थाने में आवेदन देकर राजू राम पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए नामजद किया। वहीं छापेमारी को निकली पुलिस ने देर शाम राजू को मदारपुर से गिरफ्तार कर लिया। मामले में ओपी प्रभारी रवींद्रपाल ने बताया कि राजू राम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026