Siwan News

बाल संरक्षण की टीम ने किया अल्पावास गृह का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान : जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम के वेद प्रकाश व जिला परिषद अध्यक्ष संगीता चौधरी ने संयुक्त रूप से गुरुवार को महिला अल्पवास गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने संवासिनों से मुलाकात कर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्था का जायजा लिया और कर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने अल्पवास गृह में रह रही संवासिनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें शिक्षा से जुड़ाव की नसीहत दी। उन्होंने महिलाओं से कहा कि शिक्षा से जुड़ाव के बाद सुंदरता में और निखार आएगी। बता दें कि महिला अल्पवास गृह में एक बच्चा समेत 22 महिलाएं रह रहीं है। इस दौरान आगत-निर्गत पंजी, उपस्थिति पंजी समेत सभी महत्वपूर्ण चीजों की गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो महिलाओं को चर्मरोग से पीड़ित पाया और वार्डेन को बेहतर इलाज के लिए दिशा निर्देश दिए। वेद प्रकाश ने कहा कि सभी थानों में बाल विवाह संबंधी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने और उम्र का सत्यापन का निर्देश दिया गया है। जांच के बाद संबंधित रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026