परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के नरहट(सुरवाला) गांव निवासी दिनेश प्रसाद की पत्नी मधु देवी जो अपने 4 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार को लेेेकर तरवारा बाजार में बाजार करने के लिए बुधवार की दोपहर आई हुई थी।और बाजार करने में वह मशगूल हो गई कि इसी बीच उसका बच्चा जो तरवारा बाजार के तरवारा इंदिरा चौक के समीप से अचानक गायब हो गया है।पल भर में बच्चे के गायब होने के बाद उसकी मां अपने लाडले के गम में पूरे बाजार घूम घूम कर दहाड़ मार बिलख रही थी।उधर मां को बिलखते देख तरवारा बाजार के इराकी मुहल्ला निवासी इरफान आलम उर्फ राजा बाबू ने मां के बिलखते हुए तस्वीर को सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल किया।उक्त तस्वीर वायरल होते ही पल भर में चारों तरफ उक्त तस्वीर बिखर गया।
इसी बीच किसी ने मां के बिलखते हुए तस्वीर को बसंतपुर बाजार में देखा कि इसी बीच एक बच्चा जो बसंतपुर बाजार में दर-दर भटक रहा था। उधर बाजारवासियों को जब शक हुआ कि ये कहीं तरवारा बाजार से भटका हुआ बच्चा तो नहीं है। बाद में लोगों ने उस बच्चे को उठाकर बसंतपुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।पुलिस द्वारा जब जांच किया गया तो यह वही बच्चा निकला जो तरवारा बाज़ार से किसी अज्ञात वाहन से भटकते हुए बसंतपुर चला आया है।बाद में बसंतपुर थाना पुलिस ने जी.बी.नगर पुलिस के सहयोग से उसके परिजनों को सुरक्षित हालत में सुपुर्द कर दिया।उधर जिस युवक द्वारा उक्त तस्वीर को वायरल किया गया था।उसके प्रति परिजनों ने आभार व्यक्त किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…