तरंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का हुनर

जीरादेई-: सोमवार को प्रखंड के संजलपुर संकुल सहित बलईपुर, विष्णुपुरा, सिंगही व हंसुआ के सभी मध्य विद्यालयों एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में विद्यालय स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पो‌र्ट्स मीट 2017-18 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। वहीं प्रखंड के मध्य विद्यालय बलईपुर के प्रांगण में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता संकुल समन्वयक प्रकाश कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में मध्य विद्यालय बलईपुर, म० वि० भरौली, म० वि० भैंसाखाल, उ०म० वि० बढ़ेयां और उ० म० वि० नंदपाली के कक्षा छ:, सात व आठ के छात्र- छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता करायी गई।

विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व बच्चें बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रखंड के विभिन्न संकुलों में तरंग कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपना हूनर दिखाया। संजलपुर के संकुल समन्वयक प्रेम किशोर पाण्डेय ने बताया कि खेल से सिर्फ शारीरिक व मानसिक विकास ही नहीं होता बल्कि चरित्र, समाज व राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका अहम है। निर्णायक मंडली में राधा मोहन तिवारी, सतीश श्रीवास्तव, विश्वजीत कुमार, राजेश सिंह, दिलीप कुमार राम, मोहम्मद सलाम आदि सम्मिलित थे। उल्लेखनीय है कि बीईओ शमसी अहमद खां के द्वारा प्रखंड स्तर पर बारह फरवरी को प्रतियोगिता कराने का निर्देश प्राप्त है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026