परवेज अख्तर/सिवान : जिले के ओपी क्षेत्र के बसौली गांव में साेमवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक छात्र की मौत हो गई। छात्र मध्य विद्यालय बसौली में वर्ग आठ में पढ़ता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक शरीफुउद्दीन अंसारी का पुत्र सगीर अंसारी (12) बताया जाता है। बताया जाता है कि सोमवार को सगीर गांव के विनोद सिंह के बगीचा से आम तोड़ा था। इस पर बगीचा मालिक गांव के ही विनोद सिंह ने सगीर के घर पहुंच कर सगीर के विरुद्ध आम तोड़ने की शिकायत की थी इस पर सगीर के बड़ा भाई रफीक अंसारी ने उसकी पिटाई की थी। इससे नाराज सगीर ने जहर खा ली थी। इससे उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन सोमवार की शाम उसका इलाज निजी क्लीनिक में कराए जहां चिकित्सक द्वारा उसकी स्थिति गंभीर बताई गई। कुछ देर के बाद सगीर ने दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव लेकर घर लौट आए। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में अपने फंसता देख मृतक के बड़ा भाई रफीक अंसारी ने मंगलवार को ओपी में आवेदन देकर गांव के ही विनोद सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026