Siwan News

चिमनी मालिक ने कराई लाखों रुपए की जालसाजी की प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : असांव के चेमनी मालिक से एक युवक द्वारा लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले में प्राथमिकी दर्ज होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में असांव थाना के डेहुरा गांव निवासी चेमनी मालिक जगन्नाथ चौहान ने बुधवार को सिवान में कोर्ट परिवाद दायर के आधार पर असांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि रामपुर उद्योग गांव निवासी ओमप्रकाश साह ने डेढ़ साल पहले मुझसे छह लाख रुपया लेकर जालसाजी किया है। वर्ष 2017 के सितंबर माह के पांच तारीख को दो लाख एवं चार लाख रुपए चेक द्वारा दिया था। उन्होंने कहा है कि ओमप्रकाश साह ने मुझसे कहा कि मुझे रुपये की अति आवश्यकता है। एक दो महीने में रुपये वापस कर दूंगा। मैं इस पर विश्वास कर इसके पत्नी के नाम से एक बार दो लाख एवं एक बार चार लाख का चेक दे दिया दिया। बाद में दिए समय पर जब रुपये मांगने गया तो उसके द्वारा कहा गया कि 1 माह से 2 माह के अंदर दे दूंगा। इसी तरह करते-करते डेढ़ साल बीत गए,लेकिन मुझे रुपये नही मिला। असांव थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026