Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चौकीदारों ने वेतनमान भुगतान को ले किया विरोध प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के मुख्य गेट के सामने रविवार को आखिरकार चौकीदारों का गुस्सा फूट पड़ा और चौकीदारों ने अपनी चार माह का बकाया वेतन की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। चौकीदारों के प्रदर्शन की जानकारी होते हुए ओपी प्रभारी अरविंद कुमार पासवान ने अंचलाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह एवं बीडीओ मोहम्मद अलाउद्दीन अंसारी से वार्ता कर चुनाव ड्यूटी राशि की भुगतान एवं चार माह का बकाया वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया। चौकीदार संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंह और जिला उप सचिव विनोद सिंह ने कहा कि मई माह तक वेतनमान और चुनाव ड्यूटी कार्य की राशि भुगतान नहीं हुई तो हम लोग कार्य का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला उप सचिव विनोद सिंह, संयोजक टुनटुन कुमार, उपाध्यक्ष अर्जुन मांझी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राय, सचिव शत्रुघ्न सिंह, उपसचिव विजय कुमार यादव, महामंत्री नंदकिशोर यादव, अखिलेश कुमार, राजेश्वर पासवान, जनार्दन यादव समेत लकड़ी नबीगंज एवं जामो थानाध्यक्ष के काफी संख्या में चौकीदार शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026