Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीआईएसएफ के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर की पिटाई

परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज थानाक्षेत्र के बलिया निवासी प्रभुनाथ पांडेय ने एएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एएसपी को दिए गए आवेदन के माध्यम से पीड़ित प्रभुनाथ पांडेय ने बताया कि उनके भूमि में लगे शीशम के पेड़ को गांव के ही संतोष पांडेय, उमेश पांडेय, अमित कौशिक, मनमोहन कौशिक, मोहित पांडेय द्वारा चोरी से काट लिया गया। जब मैंने इसका विरोध किया तो उक्त पांच लोगों द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई। साथ ही लकड़ी को अपने साथ जोर जबरदस्ती कर अपने साथ ले गए। जिसकी सूचना उन्होंने महाराजगंज थाने में दी। थाने को सूचना देने के उपरांत भी उक्त लोगों द्वारा मुझे व मेरे परिजनों के साथ मारपीट किया गया। जिसमें मेरे आंख में गंभीर रूप से चोट लग गई। मामले में जब मैंने थाने में आवेदन देना चाहा तो थानाध्यक्ष द्वारा भद्दी-भद्दी गालियां देकर मुझे थाने से भगा दिया गया। थक हारकर शुक्रवार को पीड़ित प्रभुनाथ पांडेय ने एएसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। विदित हो कि घायल प्रभुनाथ पांडेय सीआइएसएफ के सब-इंस्पेक्टर से सेवानिवृत हैं। एएसपी कांतेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026