परवेज अख्तर/सिवान : नगर पंचायत कि छापेमारी टीम ने गुरुवार को डेढ़ दर्जन दुकानों पर पॉलीथिन बैन को लेकर छापेमारी की। छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिन दुकानों पर पॉलीथिन रखे हुए थे उन्हें दुकानदार हटाने में जुट गए। टीम ने कई दुकानों की बारी-बारी से तलाशी ली गई। छापेमारी में एक दुकान पर छापामारी टीम को पॉलीथिन मिला। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस दुकानदार से दो हजार रुपये का जुर्माना लिया गया। इस संदर्भ में बताया जाता है कि मेन रोड राजेंद्र पार्क नई बाजार और पटहेरी गली में टीम ने किराना कपड़ा और सब्जी दुकान पर छापेमारी की। एक दुकान को छोड़कर बाकी दुकानों में पॉलीथिन की जगह पर कपड़े एवं कागज के थैले मिले। टीम में नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सीमा गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और मैरवा थाने की पुलिस शामिल थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…