परवेज़ अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में 30 सितंबर की देर रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर गहन, नकद सहित लाखों की चोरी कर ली। शोर मचाने पर चोर घर के गेट को बाहर से बंद कर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित घर मालिक ने नगर थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मकान मालिक अनिशा देवी के आवेदन में नगर थाना में प्राथमिकी हुई है।अनिशा देवी ने अपने आवेदन में बताया कि 30 सितंबर की मध्य रात्रि में अपने घर में सोई थी।
मेरा पुत्र आदर्श कुमार भी मेरे पास ही सोया था। तभी कुछ अज्ञात चोर मुख्य दरवाजा के अंदर से लगे ताले को किसी तरह तोड़कर मेरे घर में घुस गए। घर में रखे अटैची को चोरी कर ली। अटैची में तीन ग्राम सोना, 55 सौ रुपया, कागजात सहित अन्य सामान थे। उसी में एक मोबाइल भी था। चोरी के दौरान मेरी आंख खुल गई। जब मैंने जोर-जोर से शोर मचाया तो घर का दरवाजा बाहर से बंद कर सभी चोर फरार हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…