परवेज़ अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया रोड नियर पानी टंकी के समीप जिम्मी सेल्स दुकान से तीन अक्टूबर की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा शटर का ताला तोड़कर पांच लैपटाप सहित दो हजार रुपया नकद की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर आगे कार्रवाई में जुट गई।इस मामले में दुकान मालिक एमएम कालोनी निवासी मो.इशहाक ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।
उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि तीन अक्टूबर की रात दुकान बंद कर घर चला गया।4 अक्टूबर की सुबह जब हमारे स्टाफ द्वारा दुकान खोलने के बाद पीछे से दुकान का शटर का ताला टूटा पाया तो उसने मुझे काल किया।मैं तुरंत दुकान पर आया और स्टाफ के साथ जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने से मेरे दुकान से पांच लैपटाप एवं काउंटर का गल्ला तोड़कर दो हजार रुपया चोरों ने चोरी कर ली है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…