Categories: छपरा

सदर अस्पताल में “टीका उत्सव” का सिविल सर्जन व विधायक ने किया निरीक्षण

  • आम जनों से अभियान में सभा गीता सुनिश्चित कराने की की अपील
  • सिविल सर्जन ने शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने का दिया निर्देश
  • कोरोना संक्रमण से लड़ाई में मजबूत हथियार है टीकाकरण

छपरा: जिले में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता व सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार के द्वारा सदर अस्पताल में आयोजित टीका उत्सव कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन और विधायक ने टीकाकरण कराने आए लाभार्थियों से बातचीत कर जानकारी ली और अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित कर टीकाकरण कराने की अपील की। इस मौके पर विधायक सीएन गुप्ता ने कहा कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें । कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से पैर पसार रहा है, इससे बचाव के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। इस मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राम इकबाल प्रसाद, हेल्थ मैनेजर राजेश्वर प्रसाद, जिला स्वास्थ समिति के डीपीएम अरविंद कुमार, डीपीसी रमेश चंद्र कुमार समेत अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद थे।

11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मनाया जा रहा है टीका उत्सव

सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने बताया कि जिले में अधिक से अधिक लाभार्थियों को टीका कृत्य करने के उद्देश्य से 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टिका उत्सव मनाया जा रहा है । इस दौरान अधिक से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ाई में टीकाकरण कारगर हथियार साबित होगा। उन्होंने कहा कि टीका लगाने से ऐसा नहीं है कि आप कोरोना संक्रमित नहीं होंगे, अगर टीका लगाने के बाद आप कोरोना संक्रमित हो भी जाते हैं तो आप की स्थिति ज्यादा खराब नहीं होगी और इससे लड़ाई लड़ने में आप को मजबूती मिलेगी।

टीकाकरण केंद्रों पर बैठने की कुर्सी तथा पीने की पानी की व्यवस्था

जिलाधिकारी डा. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा सभी टीकाकरण केंद्रों को आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुविधाजनक बनाया गया है। प्रत्येक टीकाकरण केंद्रों पर लाभार्थियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शौचालय व पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर मास्क की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।

45 साल से ऊपर के कोई भी व्यक्ति ले सकता है टीका

सिविल सर्जन डॉ. जर्नादन प्रसाद सुकुमार ने कहा अब 45 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी केंद्र पर पहुंच कर कोरोना का टीका ले सकेंगे। उन्होंने कहा टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से सरकार ने 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाने का निर्णय लिया है। टीका लगाने के लिये उम्र व पहचान संबंधी सत्यापन के लिए टीकाकरण स्थल पर लोगों का अपना आधार कार्ड उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026