बड़ी खबर

बड़ी खबर ! LAC पर फिर झड़प, भारतीय सीमा की ओर घुसपैठ करने आए 20 चीनी सैनिक जख्मी

नई दिल्ली : पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर तनाव के बीच सिक्किम में भारत और चीन की सेना के बीच झड़प हुई है. बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले सिक्किम के ना कूला में चीनी सेना ने बॉर्डर की यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया था और उसके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को रोक लिया.

तीन दिन पहले ना कूला में भारत और चीन के सैनिक आपस में भिड़ गए, जिसमें चार भारतीय और 20 चीनी जवान घायल हुए हैं. भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया. हालांकि, अभी स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन स्थिर है. भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय क्षेत्र के साथ सभी प्वॉइंट पर मौसम की स्थिति खराब होने के बावजूद कड़ी चौकसी बरती जा रही है.

दोनों देशों के बीच 15 घंटे तक चली बैठक

भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों के इस कदम से एलएसी पर हालात तनावपूर्ण है. इस तनाव को कम करने के लिए पूर्वी लद्दाख के मोल्डो में भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच कल 9वें दौर की बातचीत हुई. करीब 15 घंटे तक चली इस बैठक का निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है, लेकिन भारत ने एलएसी पर तनाव को कम करने की अपील की.

चीनी सेना ने कम की तैनाती, भारत अब भी सतर्क

सिक्किम के ना कूला में घुसपैठ की कोशिश उस वक्त हुई है, जब खबरें है कि चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख से अपने 10 हजार जवानों को हटाया है. भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख के अलावा सिक्किम समेत कई इलाकों से चीनी सेना ने अपनी तैनाती को कम किया है, लेकिन जवान अभी भी डटे हैं. इस वजह से भारतीय सेना ने अपने जवानों की तैनाती बनाई रखी है.

15 जून को गलवान घाटी में हुई थी खूनी झड़प

आपको बता दें कि एलएसी पर पिछले कई महीनों से तनाव का माहौल है. 15 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिक और भारतीय जवान भिड़ गए थे. इस दौरान 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जबकि चीनी सेना के कई अफसर-जवान मारे गए थे, लेकिन चीनी सेना आज तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

चीन की आक्रामकता का जवाब देने के लिए तैयार भारतीय सेना

जिस तरह से हमारे जवानों ने फिर से चीन के आक्रामक इरादे को विफल किया, वह भारतीय सेना के हौसले को दिखाता है. दो दिन पहले ही भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा था कि अगर वे (चीन) आक्रामक हो सकते हैं, तो हम भी आक्रामक हो जाएंगे. किसी भी घटना से निपटने के लिए हमारे पास पूरी तैयारी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026