Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विभिन्न प्रखंडों में कोरोना काल के बीच शुरू हुई नौवीं की पढ़ाई

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के बाद कोरोना को लेकर बंद पड़े विद्यालयों में सोमवार से नौंवी की पढ़ाई शुरू हो गई है। इस दौरान बच्चों को शारीरिक दूरी के तहत वर्ग में बैठा शिक्षा दी जा रही है। दारौंदा प्रखंड के 10 अपग्रेड विद्यालय में नौंवीं वर्ग की पढ़ाई पहली बार शारीरिक दूरी के तहत शुरू हो गई। इसको लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। जलालपुर कचहरी अपग्रेड विद्यालय में पूनम कुमारी के नेतृत्व में 9 वीं वर्ग की पढ़ाई शुरू हो गई। इसी तरह कौथुआ सारंगपुर मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालबंगरा में, अपग्रेड मध्य विद्यालय कोड़ारी कला, अपग्रेड मध्य विद्यालय पिनर्थु खुर्द, सर्वोदय मध्य विद्यालय रामगढ़ा, अपग्रेड विद्यालय रसूलपुर, अपग्रेड मध्य विद्यालय, अपग्रेड मध्य विद्यालय करसौत, सवान विग्रह आदि विद्यालयों में 9 वीं वर्ग की पढ़ाई शुरू हो गई।

वहीं दूसरी ओर बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न अपग्रेड उच्च विद्यालयों में सरकार के गाइड लाइन के तहत सोमवार से पढ़ाई शुरू हो गई, हालांकि कोरोना जैसी महामारी लेकर के अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। बड़हरिया प्रखंड में 19 नया अपग्रेड हाई स्कूल बना है।जानकारी के अनुसार एक बच्चे सप्ताह में दो ही दिन स्कूल जा सकते हैं। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवशंकर झा ने बताया कि अपग्रेड विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। इसलिए पहले शिक्षकों के योगदान के बाद ही वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद प्रबंध समिति से विमर्श करके विद्यालय को चलाया जाएगा। फिलहाल जो शिक्षक है, उसी से काम चलाया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026