Categories: पटना

RCP के ट्विटर अकाउंट से सीएम नीतीश और जेडीयू गायब, बैनर पर लगे प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को लेकर चर्चा शुरू

पटना: केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच मंगलवार को एक और नया मामला सामने आ गया. दरअसल, आरसीपी सिंह किस पार्टी के सांसद हैं, यह जानकारी अब आपको उनके ट्वीटर हैंडल से नहीं मिलेगी. केंद्रीय मंत्री ने अपने बायो में खुद को मंत्री, राज्यसभा सांसद, आईएएस, आईआरएस के अलावा जेएनयू का पूर्व छात्र बताया है. इसके अलावे उनके ट्वीटर हैंडल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी गायब हैं.

बता दें कि आरसीपी सिंह मंगलवार को अचानक पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. पटना एयरपोर्ट पर जब उनसे जेडीयू की तरफ से राज्यसभा का टिकट मिलने से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने हाथ जोड़ लिया. हालांकि इसपर अभी भी संशय बना हुआ है कि रामचंद्र प्रसाद सिंह को जेडीयू टिकट देगा या नहीं. इस बीच उनका ट्विटर हैंडल भी चर्चा में आ गया है, जिसके बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तस्वीर तो है, पर नीतीश कुमार और जेडीयू गायब है.

बीजेपी ने 12 नामों की लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजा

बता दें कि बिहार के पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है. इसके लिए नामांकन की तिथि 24 मई (मंगलवार) से शुरू हो गई है. हालांकि, किसी भी राजनीतिक दल ने अब तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. जेडीयू और आरजेडी इसे लेकर बैठक कर रहे हैं, पर कोई नाम सामने नहीं आया है. इस संबंध में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि समय आने पर फैसला ले लिया जाएगा. वहीं, तेजस्वी ने भी साफ कहा है कि लालू यादव ही इसपर अंतिम फैसला लेंगे. इधर, रविवार को बीजेपी ने 12 नामों की लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026