Categories: पटना

बिहार में कानून-व्‍यवस्‍था पर सीएम नीतीश कुमार कर रहे अहम बैठक, शराबबंदी की भी समीक्षा तय

पटना: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हाई लेवल बैठक में कानून-व्‍यवस्‍था व शराबबंदी की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। पूर्वाह्न 11.30 बजे से हो रही इस बैठक में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) व गृह सचिव सहित अन्‍य वरीय अधिकारी मौजूद हैं। इसमें सभी जिलों के जिलाधिकारी (डीएम) व पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से शामिल हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले राज्‍य में कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति की समीक्षा कर लेना चाहते हैं।

लगातार समीक्षा बैठक करते रहे हैं नीतीश कुमार

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं। यह बैठक उसी की कड़ी है। आज की बैठक में बिहार में काननू-व्‍यवस्‍था की स्थिति की समीक्षा कर मुख्‍यमंत्री दिशा-निर्देश दे रहे हैं। बैठक में लंबित अपराध व मुकदमों की स्थिति तथा वारंट के निष्‍पादन आदि पर चर्चा हो रही है। मुख्‍यमंत्री शराबबंदी को लेकर सख्‍त हैं। बैठक में बिहार में शराबबंदी की स्थिति पर भी विमर्श तय है। बिहार में अपराध का एक बड़ा कारण जमीन विवाद रहा है। ऐसे मामलों पर भी चर्चा होगी।

बजट सत्र के पहले सरकार उठाएगी जरूरी कदम

विदित हाे कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र कुछ दिनों बाद शुरू होने जा रहा है। विधानसभा में विपक्ष कानून-व्‍यवस्‍था व शराबबंदी के मामलों पर सरकार को घेरेगा, यह तय है। कहा जा रहा है कि ऐसे में मुख्‍यमंत्री विधानसभा के सत्र के पहले पूरी व्‍यवस्‍था की समीक्षा का आवश्‍यक कदम उठाना चाहते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026