Categories: पटना

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर पहुंचे सीएम नीतीश, कहा- पुराने साथी थे, उनके जाने की अभी उम्र नहीं थी

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामविलास पासवान की स्मृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरसंभव कदम उठाने की घोषणा की है। कहा कि इस दिशा में लोगों की जो मांग है और जो जरूरी है, वे सब पूरे किए जाएंगे। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्हें नमन करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

श्रद्धांजलि देने राज्यपाल फागु चौहान भी रालोजपा कार्यालय पहुंचे। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अगवानी की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने भी राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि देकर उनके योगदानों को याद किया। राजनीतिक दिग्गजों ने रामविलास पासवान के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी देखी।

रामविलास जी के प्रति मेरी श्रद्धा रही है और सब दिन रहेगी। वह बहुत जल्द ही हमें छोड़कर चले गए। रामविलास जी ने जिस तरह से लोगों के विश्वास को जीता था, उसे बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री

आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने बड़े भाई रामविलास पासवान की वजह से हूं। हमें उम्मीद है कि भारत सरकार स्व. रामविलास पासवान को भारत रत्न से सम्मानित कर गरीब, दलितों का मान-सम्मान बढ़ाएगी।

पशुपति कुमार पारस, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री

रामविलास पासवान एक ऐसे व्यक्ति थे जो सर्वसमाज को जोड़कर रखते थे। एनडीए में आने के बाद ही मैं उनसे जुड़ा। वह जहां भी हों, हम पर, परिवार पर, अपनी पार्टी पर और देश पर कृपा बनाएं रखें।

गिरिराज सिंह, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री

रामविलास पासवान जी को भारतरत्न मिले। वह पितातुल्य थे, उनसे हमारा पारिवारिक रिश्ता था। उनका राजनीति में जो कद था, उससे काफी पहले से हमारी जान-पहचान थी, इसलिए यहां आना स्वभाविक था।

तेजप्रताप यादव, राजद विधायक

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026