Categories: पटना

CM नीतीश विशेष राज्य के दर्जे पर पीछे नहीं हटेंगे, कहा- विशेष राज्य की मांग पर हम अब भी हैं कायम

पटनाः तेजस्वी यादव ने बाढ़ पर सीएम नीतीश को पत्र लिखा है। इसके बाद सीएम नीतीश ने पत्र मिलने की बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें तो कोई पत्र नहीं मिला है। बाढ़ को लेकर हमने कितना काम किया है यह कहने वाली बात है। एक-एक काम किया जा रहा है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर तरह की मदद कर रहे हैं। केंद्रीय टीम भी आकर मुआयना कर गई है। केंद्र हर राज्यों को आपदा के दौरान मदद करती है। उसके तहत यहां भी मदद मिलता है। वे आज बिहार विधानमंडल में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

सीएम नीतीश ने विशेष दर्जा की मांग छोड़ने के सवाल पर कहा कि मंत्री जी ने अपनी बात कही है। विजेन्द्र यादव ने अपनी बात कही है। उन्होंने कहा था कि बार-बार मांग करते-करते थक गये हैं। इसलिए अब विशेष सहायता की मांग करेंगे। सीएम नीतीश ने कहा कि हमने विशेष राज्य के दर्जे की मांग की थी आगे भी करेंगे। हमने मांग नहीं छोड़ी है। यानी सीएम नीतीश अपनी मांग पर अड़े हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि केंद्र को इस पर निर्णय लेना है।

सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लेटर लिखेंगे तब न पढ़ेंगे? वे लेटर लिखते कहां हैं मीडिया में लिखते हैं। मीडिया के माध्यम से ही हम पढ़ लेते हैं। जाति आधारित जनगणना पर सीएम नीतीश ने कहा कि दिल्ली में तो हमने कह ही दिया है। यहां हम सर्वदलीय बैठक बुलायेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026