Categories: पटना

कृषि कानून वापस लेने पर CM नीतीश का आया रिएक्शन, कहा…

पटना: गुरुनानक जयंती के अवसर पर आज देश के नाम अपने संबोधन में संसद से पारित तीन कृषि बिलों को वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने लगभग एक साल से धरने पर बैठे देश के किसानों से अपना आंदोलन खत्म करने और उन्हें वापस घर लौटने की अपील की। जिसको लेकर देश भर से अलग अलग प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां विपक्ष ने इसे किसानों की जीत और मोदी सरकार के अहंकार की हार बताया है। वहीं दूसरी तरफ एनडीए की तरफ से मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया गया है।

बात अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की करें, तो उन्होंने प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत किया है। अपनी आंखों के इलाज के लिए दिल्ली गए मुख्यमंत्री ने कृषि कानून को वापस लेने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह केंद्र का निर्णय है। प्रधानमंत्री जी को लगा कि किसानों के लिए जो कानून वह लेकर आए थे, उसे वह सही तरीके से उन्हें समझा नहीं पाए। इसलिए कानून वापस लेने का फैसला लिया गया।

नीतीश कुमार ने कहा कि हर कानून के दो पहलू होते हैं, जिनमें कुछ लोग सपोर्ट करते हैं, वहीं कुछ लोग विरोध करते हैं। यहां भी ऐसा ही हुआ। प्रधानमंत्री जी कानून लेकर आए, अब उसे वापस लेने की घोषणा की, दोनों फैसले केंद्र के थे। इसलिए हम इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं। प्रधानमंत्री ने पहली ही सारी बातें कह दी हैं। उन्होंने कहा कि सब ठीक होगा। हमारे यहां पहले भी किसानों के लिए काम होता रहा है, आगे भी होता रहेगा।

उन्होंने कहा, ” विपक्ष के लोग क्या बोलते हैं, ये तो उनकी अपनी इच्छा है. सबको बोलने का अधिकार है. तो वो बोलते रहते हैं. लेकिन निर्णय तो केंद्र सरकार को लेना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा कर भी दी है. उन्होंने खुद ही सब कुछ साफ-साफ कह दिया है. हमारे यहां जो किसानों के लिए काम चल रहा है, वो चलता ही रहेगा. यहां किसी तरह का कोई असंतोष नहीं है.”

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026