परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के नौतन अंचल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर एक पीड़ित व्यक्ति ने अपने जमीन पर दखल कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है । इस संबंध में गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी ठाकुर साह ने बताया कि नौतन में खाता संख्या 305, सर्वे 2303, 2304 में एक बार 22धुर 10 धुरकी जमीन ओमप्रकाश साह पिता स्वर्गीय स्वामीनाथ साह से तथा दूसरी बार 22 धुर 10 धुरकी जमीन लिलावती कुँवर से रजिस्ट्री कराया है । जब भी अपने जमीन का मापी कराकर उस पर निर्माण कार्य कराने का प्रयास करते हैं तो नौतन निवासी भरत साह, लक्ष्मण साह तथा लिलावती कुँवर अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट तथा खून खराबी करने पर उतारू हो जाते हैं । इस संबंध में अंचलाधिकारी रवीन्द्र मिश्र ने कहा कि आवेदन की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…