Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अतिक्रमण के खिलाफ सीओ का किया घेराव

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के हसनपुरा पंचायत के करमासी गांव के नाराज लोगों ने बुधवार को अंचल कार्यालय पहुंच सीओ सुनील कुमार सिंह का घेराव कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने सड़क का अतिक्रमण कर लिया है। जिसके खिलाफ एक साल में कई बार अनुमंडल पदाधिकारी व स्थानीय सीओ को लिखित आवेदन देकर सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। बावजूद सीओ द्वारा मापी की तारीख पर तारीख मुकर्रर कर मापी नहीं करवाई जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इससे नाराज होकर ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंच जल्द से जल्द मापी करवाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग करने लगे। लोगों के प्रदर्शन पर सीओ ने आश्वासन दिया कि अभी अमीन की दिक्कत से मापी नहीं हो रही है। वहीं डीसीएलआर ने दूरभाष से लोगों को 5 जुलाई को मापी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर लोग शांत हुए। इस मौके पर ध्रुप प्रसाद, भरत भगत, रामप्रवेश भगत, सुशीला देवी, देवान्ति देवी, श्रीमती देवी, भोला भगत, परमेश्वर भगत, भागमति देवी, बबन भगत, सनमति देवी, दूधनाथ भगत व मैनेजर भगत थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026