पटना: खिजरसराय थाना इलाके के पुरानी बाजार में आशिकमिजाजी का ऐसा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा हो रही है। पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी हुई लेकिन रंगीनमिजाज जीजा वहां से साली को लेकर फरार हो गया। रविवार देर शाम इस मामले की प्राथमिकी खिजरसराय थाने में दर्ज कराई गई। लड़की के भाई ने इस बाबत मामला दर्ज कराया है। घटना की हर ओर चर्चा हो रही है। पुलिस लड़की तलाश में जुट गई है।
किराए के मकान में रहती थी युवती, वहीं से हुआ फरार
प्राथमिकी के अनुसार युवती खिजरसराय में किराए के मकान में रहती थी। वहीं से उसका जीजा उसे लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार हुलासगंज थाना इलाके के तीरा गांव निवासी आरोपित जीजा की पहली पत्नी का निधन हाे गया था। उसकी दूसरी शादी हुई थी। लेकिन वह इतना रंगीन मिजाज था कि दूसरी पत्नी की बहन को भी अपने प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद उसे लेकर रफूचक्कर हो गया। आरोपित जीजा अपनी साली से करीब 15 वर्ष बड़ा है। प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
दूसरी पत्नी की बहन को फांसा प्रेमजाल में
बताया जाता है कि आरोपित युवक की दूसरी शादी हुलासगंज में हुई थी। उसकी साली किराए के मकान में रहती थी। आरोपित अक्सर अपनी साली से मिलने जाता था। इसी क्रम में दोनों की नजदीकी बढ़ी और जीजा ने उसे अपने प्रेमजाल में फांस लिया। वहीं से उसे लेकर फरार हो गया। इसकी खबर मिलते ही लड़की के घर के लोग सन्न रह गए। आरोपित की पत्नी भी यह जानकर सकते में आ गई। उसका पति इस तरह की गंदी हरकत करेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। पुलिस मोबाइल लोकेशन से आरोपित युवक और उसकी साली का पता लगाने में जुटी हुई है। हर संभव जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…