परवेज अख्तर/सिवान : जिले रघुनाथपुर तथा पचरुखी के एक गांव में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की सूचना पर शुक्रवार को सारण आयुक्त आएल चौंगथू, डीआइजी विजय कुमार वर्मा, डीएम अमित कुमार पांडेय तथा एसपी अभिनव कुमार ने उस गांव का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने उस गांव को पूर्ण रूप से सील करने का निर्देश दिया तथा क्षेत्र के लोगों को सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने को कहा गया। पचरुखी के उक्त गांव में निरीक्षण के दौरान बीडीओ डॉ. मो. इस्माईल अंसारी, सीओ रामानंद सागर, थानाध्यक्ष गोपाल पांडेय को कई निर्देश दिए तथा गांव के पूर्ण रूप से सील करने को कहा। कमिश्नर के आने के बाद वहां मुस्तैदी और बढ़ा दी गई है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वालों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। पदाधिकारियों के आने के पूर्व ही गांव के ग्रामीण अपने-अपने घर जाने वाली सड़कों को सील कर लिए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…