परवेज़ अख्तर/सिवान:- इन दिनों संगीत की दुनिया में खूब अश्लील गीत का बोल-बाला अपने उरूज पर है।इसके बावजूद प्रशासनिक पहल नही किया जा रहा है।शिकायत के बावजूद प्रशासनिक पहल न होने के चलते आजिज होकर लोग अब न्यायालय के शरण में जाने को मजबूर है।इसी कड़ी में संगीत में अश्लीलता अश्लील शब्द परोसे जाने को लेकर कोर्ट में संगीतकार एवं गायक के विरुद्ध सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराए गया है। डीपीआर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवपुर गोपालगंज के हिंदी के प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने सीवान के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार सिंह की अदालत में परिवाद दर्ज कराते हुए गायक राकेश मिश्रा, संगीतकार सुनील सिंह, महिला गायिका हनी बी एवं आर के म्यूजिक ग्रुप के विरुद्ध कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। डॉ. सुधीर कुमार ने दर्ज किए गए परिवाद में स्पष्ट किया है कि प्रोप्राइटर आर के म्यूजिक ग्रुप अंधेरी मुंबई के ग्रुप गायक राकेश मिश्रा ने सावन माह में बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को समर्पित करते हुए शिव भोले एवं बाबा औघड़ दानी को संबोधित एवं सांकेतिक करते हुए जो गीत गाया है। वह अश्लीलता से भरा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने एवं संगीत में अश्लीलता परोसे जाने को लेकर कार्यवाही जरूरी है। अदालत ने परिवाद को दर्ज करते हुए प्रतिवादियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई किए जाने का आदेश पारित कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…