Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में अलग-अलग स्तर पर बदलेगा सी-विजिल पर शिकायत का रंग

परवेज़ अख्तर/सिवान:
निष्पक्ष मतदान कराने एवं आदर्श आचार संहिता का सही तरीके से अनुपालन कराए जाने को लेकर चुनाव आयोग ने सी-विजिल एप मतदाताओं को प्रदान किया है। एप में की गई शिकायत को और भी पारदर्शी बनाने के लिए विभाग इसमें रंगों का चिह्न बना कर की गई सुनवाई पर हो रही कार्रवाई के विषय में शिकायतकर्ता को जानकारी उपलब्ध कराएगा। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि एप में शिकायत करने के साथ हरा रंग दिखाई देगा। शिकायत पर कार्रवाई शुरू होते ही यह रंग नारंगी हो जाएगा। यही नहीं शिकायत के विफल रहने पर यह रंग लाल हो जाएगा।

बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी इस एप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है, इसके बाद एप्लीकेशन पर खुद को रजिस्टर करना होता है। कोई भी शिकायतकर्ता फोटो तथा वीडियो इस एप के माध्यम से अपलोड कर तथा घटना के प्रकार के वर्णन के लिए दिए गए ऑप्शंस में से कोई एक चुनकर उसे सबमिट करते हुए करते हुए निर्वाचन आयोग से सीधे कार्रवाई का अनुरोध कर सकता है। शिकायत मिलने के 70 मिनट के भीतर ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए मामले का निपटारा कर दिया जाएगा।

विधानसभावार नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने जिला नियंत्रण कक्ष में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के लिए विधानसभा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए विधानसभावार दूरभाष संख्या जारी किया है। जिलाधिकारी ने जिला नियंत्रण कक्ष 06154-242000, सिवान विधानसभा के लिए 06154-242001, जीरादेई विधानसभा के लिए 06154-242003, दरौली विधानसभा के लिए 06154-242004, रघुनाथपुर विधानसभा के लिए 06154-242007, दारौंदा विधानसभा के लिए 06154-242008, बड़हरिया विधानसभा के लिए 06154-242131, गोरेयाकोठी विधानसभा के लिए 06154-242132 तथा महाराजगंज विधानसभा के लिए 06154-242133 नंबर जारी किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026