पटना

बिहार के सरकारी अस्पतालों में रूई-सुई नहीं रहने की शिकायत होगी दूर, जरूरी उपकरणों की सूची को मिली स्वीकृति

पटना: बिहार के सरकारी अस्पतालों के लिए आवश्यक उपकरणों की सूची की स्वीकृति मिल गई है। सूबे के मेडिकल इतिहास में पहली बार आवश्यक उपकरमों की मंजूरी दी गई। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि सूबे के अस्पतालों में चिकित्सकीय व्यवस्था के लिए आवश्यक उपकरणों की सूची जारी कर दी गई है। यह पहला मौका है जब सर्जरी सहित अन्य कार्यों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों में सूची जारी की गई है। जारी सूची में विविध प्रकार के 291 उपकरण शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य के अस्पतालों को कोटि के अनुसार लोगों के इलाज के लिए उपकरण अब उपलब्ध मिलेंगे। पीड़ित मानवता की सेवा की दिशा में स्वास्थ्य विभाग का यह ऐतिहासिक कदम है। इससे अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की गति बढ़ेगी और मरीजों को इससे लाभ मिलेगा। उपकरणों की उपलब्धता से अब चिकित्सकों को किसी भी प्रकार के ऑपरेशन के लिए मरीजों से उपकरणों के लिए याचना नहीं करनी होगी और न ही रोगी को बाजार से उपकरणों की खरीद करनी होगी।

मंगल पांडेय ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए जारी आवश्यक उपकरणों की सूची में हाइड्रोलिक ऑपरेशन टेबुल, ब्लड बैंक रेफ्रिजेटर, डायथर्मी मशीन, डेंटल चेयर, एयर कंडिशनर, व्हील चेयर, नेडल होल्डर, ऑक्सिजन सिलेंडर, इंस्ट्रुमेंट ट्राली, सर्जिकल ब्लेड, सर्जिकल कीडनी ट्रे, नाना प्रकार और आकार के कैथेटर, सर्जन के लिए फेस मास्क, एक्स-रे प्रोटेक्शन स्क्रीन, वैक्सीन केरियर, रूम हीटर, कर्मियों के कुर्सी, टेबुल, अलमीरा और पर्याप्त मात्रा में रूई और सूई शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों की स्थिति में सुधार के प्रयास निरंतर जारी हैं और इसमें उपकरणों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने की दिशा में विभाग का यह महत्वपूर्ण कदम है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026