Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गाजियाबाद के पत्रकार को गोली मारने की निंदा, अपराधियों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग

परवेज अख्तर/सिवान:- यूपी के गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी को गोली मारकर हत्या करने के मामले की कड़ी आलोचना की गई है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सीवान के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह तथा महासचिव अरविंद कुमार पांडेय ने हत्या पर कड़ी नाराजगी जताई है। इन दोनों ने यूपी सरकार से अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा कानूनी प्रक्रिया के तहत फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यह हमला लोकतंत्र के चौथे स्थान पर हमला है।

इस तरह से कलम के सिपाहियों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच राज्य सरकार को करानी चाहिए। अगर इस मामले में गाजियाबाद पुलिस की भूमिका संदेहास्पद है तो पुलिस को भी धारा 302 के तहत आरोपित बनाते हुए गिरफ्तार किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि यूपी में जिस तरह से पुलिस अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है, उसी तरह पत्रकार हत्याकांड में शामिल अपराधियों की भी एनकाउंटर कर देनी चाहिए।

उन्होंने मृत पत्रकार के परिजनों को ₹50 लाख मुआवजा तथा आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की। निंदा करने वालों में मनोज कुमार सिंह, कीर्ति पांडेय, बाल्मीकि मणि तिवारी, प्रेस क्लब के संयोजक अरविंद कुमार पाठक, अमरनाथ शर्मा, मृत्युंजय कुमार सिंह, जमाले फारुख, मुस्ताक आलम, सचिन कुमार, आकाश कुमार जय नाथ सिंह अशोक कुमार पांडेय राजीव कुमार मिंटू शिव नाथ पांडेय धर्मेंद्र तिवारी सचिन कुमार समेत जिले के कई पत्रकार शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026