प्रवेज़ अख्तर/सिवान- जिला अधिवक्ता संघ के एक अधिवक्ता अनिल कुमार प्रसाद की असामयिक निधन के कारण आज न्यायालय में अधिवक्ताओं ने काम काज नही किया। इस घटना को लेकर अधिवक्ता संघ भवन में एक शोक सभा का आयोजन वरीय अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मृत्यु एक शास्वत सत्य है इसलिए हमें वर्तमान को भरपूर आनंद के साथ जीना चाहिए तथा एक दूसरे से अपने गीले शिकवे को दूर कर लेना चाहिए। सभा में अन्य अधिवक्ता बन्धुओ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
श्री प्रसाद पिछले 2 वर्षों से गुर्दे की विमारी पीड़ित थे। वे अपने पीछे अपनी पत्नी तथा 2बेटा एवम 2 बेटी छोड़ गए हैं। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन रखा गया। ततपश्चात विधिज्ञ संघ के सचिव शम्भू दत्त शुक्ल ने 25 हजार रुपये नकद अधिवक्ता संघ के एक प्रतिनिधि मंडल से पीड़ित अधिवक्ता के परिजनों को भेजा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…