परवेज अख्तर/सिवान : रेडक्रॉस भवन में आइएमए तथा रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रविवार की सुबह चिकित्सक डॉ ब्रजेश सिंह के आसमयिक निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया और उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। इस दौरान आइएमए के सचिव डॉ शरद चौधरी, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह, सचिव रत्नेश सिंह, डॉ. एमडी शदाबा, डॉ. रामएकबाल गुप्त, डॉ. असलम हुसैन, कोषाध्यक्ष श्याम सोमानी, डॉ. रामाजी चौधरी, डॉ. विनय कुमार सिंह,डॉ एमके आलम, सहित प्रबंध समिति सदस्य डॉ सीबी मिश्रा, डॉ अली असगर,लख्खी बाबू, श्याम नांगलिया आदि उपस्थित थे। वहीं भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा द्वारा महादेवा मिशन स्थित कार्यालय में सचिव डॉ. मो. इजहार की अध्यक्षता में डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह के निधन होने पर शोक सभा का आयोजन किया गया। गायत्री मंदिर में डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह की आत्मा के शांति लिए हवन किया गया। मौके पर निर्मला देवी, डॉ. अली असगर, डॉ. संगीता चौधरी, जावेद अहमद,सीमा तिवारी आदि मौजूद थे।त थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…