Siwan News

सड़क सुरक्षा सप्ताह पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

परवेज अख्तर/रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय बीआरसी भवन में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय, हाई स्कूल व प्लस टू तथा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें यातायात नियमों का पालन विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करसर के नौवीं कक्षा का छात्र नीतीश कुमार का चयन हुआ। वहीं बालिका वर्ग में प्लस टू हाईस्कूल आदमपुर की नौवीं कक्षा की छात्रा अंजली कुमारी का चयन हुआ। जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अपग्रेडेड मिडिल स्कूल सुल्तानपुर की छात्रा अंजली कुमारी, बालक वर्ग में मिडिल स्कूल कन्या रघुनाथपुर का छात्र करन कुमार पड़ित का चयन हुआ। इस मौके पर बीआरपी वाजिद हुसैन एवं उपेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026