Jiradei News in Hindi

चंदौली में जुलूस के दौरान दो समुदायों में टकराव

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में बुधवार की दोपहर राम मंदिर निर्माण को लेकर निकले जुलूस में दो समुदायों में आपसी टकराव हो गया. जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक धर्म के लोग विजय जुलूस निकालकर अपने खुशी का इजहार कर रहे थे. जबकि दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है कि वह एक धार्मिक स्थल पर पहुंचकर कई राउंड हवाई फायर किया.

जिससे पूरे गांव में भगदड़ मच गई. ग्रामीणों का आरोप था कि उनके धार्मिक स्थलों के बीच से जुलूस निकाला गया. जिसमें अराजक तत्वों द्वारा हवाई फायरिंग व धार्मिक उन्माद फैलाने की नियत से टकराव की गई. ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग के बाद एक घुट के 18 लोगों को गांव में दबोच लिया और जुलूस में निकली उनकी 22 बाईक को भी गांव में ही घेर लिया और इसकी सूचना पुलिस को फोन पर दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर उनसे पूछताछ कर रही है. वहीं गांव से बाइक बरामद कर उनकी शिनाख्त कर रही है. पुलिस का कहना है कि गांव में एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026