Siwan News

नोटबंदी की दूसरी वर्षगांठ पर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

परवेज अख्तर/सिवान : नोटबंदी के दो वर्ष पूरे होने पर जिला कांग्रेस कमिटी के सदस्यों द्वारा शुक्रवार को जिलाध्यक्ष डा. विधुशेखर पांडेय के नेतृत्व में शहर के पटेल चौक पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार एवं वित्तमंत्री पर गलत बयान कर देश की जनता को गलत सूचना देने का दोषी बताया। उन्होंने कहा कि अगर कर संग्रह बढ़ा है तो भारत सरकार के अधीन काम करने वाली संस्था सीबीडीटी अपने रिपोर्ट में कैसे बता रही है कि करदाताओं की संख्या में वृद्धि तो हुई है, लेकिन कर संग्रह वर्ष 2016-17 में विगत पांच सालों में सबसे कम रहा है। अर्थात व्यापार के घाटे के कारण करदाताओं की क्षमता घटी है। और इसका सीधा असर हमारे उद्योग धंधों, नौजवानों के रोजगार, श्रमिकों के अवसर पर पड़ा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के बहाने मोदी ने देश के गरीब लोगों को लूटा है और बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया है। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कालेधन को खत्म करने के लिए की थी, लेकिन इससे 99.3 प्रतिशत पैसा जो मार्केट में था वह सब आरबीआई में जमा हो गया है तो काला धन कहां है? नोटबंदी से देश की जीडीपी घटी है और अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है। मौके पर रामाकांत सिंह, कमलेश सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, मनीर आलम,प्रमोद चौधरी, जावेद अली, रूदल बागी, गणेश राम, हरिशंकर तिवारी, ध्रवलाल प्रसाद, जावेद अशरफ खान, मथुरा पंडित, मो. इरफान, हाफिज जुबैर, जावेद अली, डा. राजा हुसैन, जमाल अहमद, महम्मद रिजवान, शिवधारी दूबे, कृष्ण बिहारी दीक्षित, मिथिलेश सिंह, सरोज भारती, सोहैल अहमद समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026